कमलनाथ सरकार के कार्यकाल की जांच के लिए शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

कमलनाथ सरकार के कार्यकाल की जांच के लिए शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल| मुख्यमंत्री (Chief minister) शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh Chauhan) ने कमलनाथ सरकार (kamalnath government) के पिछले 6 साल के कार्यकाल में हुए निर्णयो की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। दरअसल पिछली बार प्रदेश के गृह मंत्री (Home minister) डा.नरोत्तम मिश्रा (dr. narottam mishra) ने घोषणा की थी कि कमलनाथ सरकार ने जिस तरह के निर्णय लिए उनकी समीक्षा के लिए जल्द ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ‘Group of Ministers’ बनाया जाएगा|

बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 सदस्यीय ग्रुप ऑफ मिनिस्टर के गठन की घोषणा की । इसमें नरोत्तम मिश्रा के साथ साथ जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट (Tulsi silawat) और कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal patel) को भी शामिल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जल्दी से कमेटी की बैठक की सूचना जारी करेंगे। दरअसल कमलनाथ सरकार ने जाते-जाते महिला आयोग, पिछङा आयोग ,युवा कल्याण आयोग समेत कई आयोग निगम मंडलों में नियुक्तियां की थी और इसके साथ साथ ही महिला बाल विकास में मोबाइल खरीदी का एक बड़ा टेंडर सरकार जाने के 4 दिन पूर्व भी जारी किया गया था ।अब यह समिति इनमें से किन किन विषयों का चुनाव करेगी और इनके अलावा कौन से अन्य विषय इसमें शामिल होंगे, यह देखने वाली बात होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews