दिग्विजय के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी भाजपा, शिवराज का वीडियो वायरल करने का मामला

दिग्विजय के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी भाजपा, शिवराज का वीडियो वायरल करने का मामला

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) बीजेपी (BJP) थोड़ी देर बाद जाकर कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय महासचिव (General Secretary) दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के खिलाफ एफ आई आर FIR दर्ज कराएगी। भोपाल के जिला अध्यक्ष और बीजेपी विधायक थोड़ी देर बाद क्राइम ब्रांच थाने पहुंचेंगे ।

दरअसल रविवार दोपहर को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शिवराज सिंह चौहान (SHIVRAJ SINGH CHAUHAN) को यह कहते हुए बताया गया था कि प्रदेश में आबकारी विभाग कर क्या रहा है । चारों तरफ शराब ही शराब कर दो। लोग पीते रहे और झूमते रहे। प्रथम दृष्टया देखने पर ही यह साफ तौर पर लग रहा था कि इस वीडियो को एडिट करके बनाया गया है ।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने इस वीडियो को एडिट करके वायरल कराया जिसके कारण बीजेपी की छवि धूमिल करने का प्रयास हुआ। इस पूरे मामले में थोड़ी देर बाद बीजेपी के नेता इकट्ठे होकर दिग्विजय सिंह पर लोगों को भ्रमित करने और एडिट वीडियो वायरल करने के आरोप में एफ आई आर दर्ज कराने क्राईम ब्रान्च थाने पहुंच रहे हैं|

पुराने वीडियो को किया एडिट, एफआईआर
जनसम्पर्क विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भोपाल DIG इरशाद वली ने बताया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को एडिट कर छवि खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में साइबर एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews