किसान ने अपनी सोयाबीन की फसल को लगा दी आग, खाद वितरण केंद्र पर चले लात घूंसे, जीतू पटवारी BJP सरकार पर हमलावर

जीतू पटवारी ने मारपीट का वीडियो X पर शेयर किया और लिखा-किसान खाद के लिए आपस में लड़ रहे हैं, मंत्री जी देखिए हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं।
jitu Patwari

Jitu Patwari

Jitu Patwari attacked the BJP government: किसानों में मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमलावर रहने वाली मध्य प्रदेश कांग्रेस के फिर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया X पर दो वीडियो शेयर कर सरकार को घेरा है। जीतू पटवारी ने दो अलग अलग क्षेत्रों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं और सरकार से सवाल किये हैं।

खाद की उपलब्धता को लेकर सरकार के दावे कितने सही हैं ये तो सरकार ही बता सकती है लेकिन हकीकत बहुत उलट दिखाई देती है, प्रदेश के कई जिलों में ग्रामीणों को लम्बी लम्बी लाइन की ख़बरें तो आम बात है लेकिन सागर में एक खाद वितरण केन्द्र के बाहर किसानों के बीच लात घूंसे तक चल गए हालाँकि ये खाद से जुड़े किसी विषय पर चले या किसी और बात पर ये तो नहीं पता लेकिन सागर के एक पत्रकार के X हैंडल पर पोस्ट मारपीट के वीडियो को जीतू पटवारी ने अपने X एकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है- किसान खाद के लिए आपस में लड़ रहे हैं, मंत्री जी देखिए हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं।

अफलन वाली सोयाबीन की फसल किसान ने जलाई, जीतू पटवारी ने लगाया मुआवजा नहीं देने का आरोप 

जीतू पटवारी ने इसी तरह एक किसान द्वारा उसकी अफलन के हालात वाली सोयाबीन की फसल को आग के हवाले किये जाने का एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में मीडियाकर्मी किसान की बाईट ले रहे हैं और उसके बैक ग्राउंड में फसल जलती हुई दिखाई दे रही है।  जीतू पटवारी ने इस बाईट वीडियो को अपने X हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा- कसरावद के किसान भाई कमलेश हार्डिया ने 5 बीघा की अपनी सोयाबीन की फसल में सिर्फ इसलिए आग लगा दी क्योंकि सरकार उस फसल का मुआवजा नहीं दे पाई।

कांग्रेस क अक्राशी मंत्री से सवाल, किसान की दुर्दशा को रोकने आप ठोस कदम कब उठाएंगे?

किसान महीनों की मेहनत से फसल उगाता है, दिन-रात खेत में मेहनत कर देशवासियों का पेट भरने के लिए अपनी फसल का ध्यान रखता है। लेकिन भाजपा सरकार बार-बार किसानों को अपनी फसल बर्बाद करने पर मजबूर कर रही है। पहले गरोठ में कमलेश पाटीदार जी को ट्रैक्टर चलाकर सोयाबीन की फसल नष्ट करनी पड़ी, और अब कमलेश हार्डिया ने अपनी फसल में आग लगा दी। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी आज मेरे प्रदेश का किसान अपनी फसल की बलि चढ़ाकर शहादत दे रहा है। जो किसान हमारे और आपके पेट भरता है, आपकी सरकार उसी किसान के पेट पर लात मार रही है। किसान की इस दुर्दशा को रोकने के लिए आप ठोस कदम कब उठाएंगे? आखिर कब तक मेरे किसान भाइयों को ऐसी प्रताड़ना झेलनी पड़ेगी?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews