कोरोनाकाल में ‘थूको-ना’, लगेगा एक हजार का जुर्माना

कोरोनाकाल में ‘थूको-ना’, लगेगा एक हजार का जुर्माना

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर तेजी से फेल रहा है, ऐसे में सरकार ने भी ऐहतियातन कई कदम उठाए हैं। इसी में से एक है सार्वजनिक स्थानों पर थूकने (Spitting) की पाबंदी| सरकार (Government) ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर पाबंदी लगा दी है और ऐसा करने पर जुर्माना भी होगा। सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाने के आदेश जारी किये हैं|

दरअसल, कोरोना वायरस के कारण होने वाली महामारी को संक्रामक बीमारी के रूप में अधिसूचित किया गया है| यह बीमारी संक्रमित वास्तु को स्पर्श तथा संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने और थूकने से बहुत तेजी से फैलती है| इसको मद्देनजर रखते हुए सरकार ने मास्क पहनना भी अनिवार्य किया है| साथ ही सार्वजानिक स्थानों पर थूकने पर पाबंदी लगाईं है|

सरकार ने प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के सार्वजानिक स्थलों पर किसी भी व्यक्ति द्वारा थूकना प्रतिबंधित किया है| ऐसे किसी भी व्यक्ति जो सार्वजानिक स्थल पर थूकते हुए पाया जाता है तो उस पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा| इसके लिए स्थानीय नगरीय निकाय के आयुक्त/मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अधिकृत किया गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews