भीषण गर्मी की चपेट में मध्य प्रदेश, इन जिलों में लू चलने का अलर्ट

mp weather

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भीषण गर्मी (Scorching heat) का दौर जारी है| सोमवार से शुरू हुए नौतपा में गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है| प्रदेश के ज्यादातर जिलों का तापमान 44 डिग्री के पार निकल गया है। देश के खजुराहो, नौगांव, खरगौन, ग्वालियर और दतिया जिले में तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग (Weather Department) ने लू के लिए यलो अलर्ट जारी कर उससे बचाव के लिए गाइडलाइन भी जारी की है।

नौतपा को लेकर मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक तक लू लचने की संभावना जताई है। वहीं राजधानी में पारा 47 के पार जा सकता है। माैसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिन देश के पांच राज्याें राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के अधिकतर हिस्से भीषण लू की चपेट में रहेंगे। तापमान 47 डिग्री तक भी जा सकता है।

इन जिलों में चलेगी लू
मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभागों के जिलों में तथा शाजापुर, आगर, राजगढ़, रायसेन, खंडवा, खरगौन, जबलपुर, बालाघाट, कटनी, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर जिलों में लू चलेगी। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए भीषण लू से सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने भीषण लू से बचाव के लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने जारी किये निर्देश
-सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आने से बचे।
-हल्के रंग के सूती कपड़े पहने।
-अपने सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें।
-पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews