पटवारी बोले, मिस्टर विभीषण और साथियों, ‘कर्जमाफी’ कराओ, नहीं तो किसान लट्‌ठ लेकर स्वागत करेंगे’

पटवारी बोले, मिस्टर विभीषण और साथियों, ‘कर्जमाफी’ कराओ, नहीं तो किसान लट्‌ठ लेकर स्वागत करेंगे’

भोपाल| विधानसभा चुनाव में कर्जमाफी का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस (Congress) अब सत्ता से बेदखल होने के बाद भाजपा (BJP) पर किसान कर्जमाफी का दबाव बना रही है| उपचुनाव (By-Election) से पहले कर्जमाफी फिर सियासी मुद्दा बन गया है| कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने शुक्रवार को अपने पुराने साथियों पर निशाना साधा जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

जीतू पटवारी ने कहा मैं मिस्टर विभीषण और उन साथियों जिन्होंने अपने वोट को बेचा और भाजपा की सरकार से कहना चाहता हूं कि हमने जो चुनाव के पहले किसानों से दो लाख रुपए कर्जमाफी का वादा किया था, उसे पूरा करें। नहीं तो चुनाव में जब आप जाएंगे तो किसान लट्‌ठ लेकर आपके स्वागत के लिए खड़ा रहेगा।

पटवारी ने कहा कि सरकार बदली है, सत्र नहीं। इसलिए किसानों की कोई गलती नहीं है, उनका कर्ज माफ होना चाहिए। कांग्रेस के साथ आपने धोखा किया लेकिन किसानों के साथ धोखा नहीं होना चाहिए| जीतू पतवार ने कहा इस सरकार के कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के दो लाख रुपए तक का ऋण माफ करना पाप है। इस महापाप को हम नहीं करेंगे। यह उन किसानों के साथ धोखा है। ऐसे में आप सब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर दबाव बनाकर किसानों का दो लाख रुपए का कर्ज माफ करवाओ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews