कांग्रेस में वापसी की अटकलों के बीच प्रेमचंद गुड्डू की कमलनाथ से मुलाकात

premchand guddu

भोपाल| पूर्व सांसद प्रेमचंद्र गुड्डू (Premchandra Guddu) की कांग्रेस (Congress) में वापसी की ख़बरों के बीच उन्होंने आज पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) से मुलाकात की है। इस मुलाकात को काफी अहम् माना जा रहा है| पूर्व सांसद गुड्डू द्वारा भाजपा से इस्तीफ़ा देने और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे में दिए बयान के बाद उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा जोरों पर है| इस बीच कमलनाथ से मुलाक़ात के बाद इसके संकेत मिल रहे हैं| वहीं सोमवार को उन्होंने फेसबुक पर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के साथ प्रदेशवासियों को ईद की बधाई भी दी|

कांग्रेस से नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में गए प्रेमचंद गुड्डू भाजपा में एडजस्ट नहीं हो सके और एक बार फिर उनकी कांग्रेस में वापसी तय मानी जा रही है| प्रेमचंद गुड्डू इंदौर के सांवेर तथा आगर-मालवा से दो बार विधायक रहे हैं। वे उज्जैन संसदीय सीट से एक बार सांसद भी रहे। प्रेमचंद की वापसी होती है तो कांग्रेस उन्हें उपचुनाव में सांवेर से तुलसी सिलावट के खिलाफ उतार सकती है|

प्रेमचंद गुड्डू की वापसी की चर्चा लम्बे समय से चल रही है| पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से उनकी मुलाक़ात के बाद से ही माना जा रहा था कि जल्द ही गुड्डू कांग्रेस में वापस आ जायेंगे| इस बीच उनके सिंधिया को लेकर बयान से साफ़ हो गया कि गुड्डू पहले ही भाजपा से इस्तीफ़ा दे चुके हैं| हालाँकि प्रेमचंद गुड्डू की वापसी को लेकर कांग्रेस के अंदर ही विरोध भी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews