Bhopal News: बैरागढ़ में तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 4 लोग हुए घायल

Bhopal News: बैरागढ़ में तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, 4 लोग हुए घायल

Bhopal News : राजधानी भोपाल (बैरागढ़) में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन यहां वाहनों में टक्कर होती रहती है। जिसके कारण लोगों को हर समय जान का खतरा बना रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर कार से सीहोर जा रहे परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिससे कार में सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए है। जिन्हें स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना में जय शेवानी उनकी धर्मपत्नी को बैरागढ़ के चिरायु अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बस ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, बैरागढ़ के रहने वाले जय शेवानी जिनकी जूतों की दुकान है और वह अपने परिवार पत्नी पिंकी शेवानी, बेटी अंशिका और नायरा छोटी बेटी के साथ सीहोर के गणेश मंदिर जा रहे थे। तभी उन्होंने किसी काम वश अपनी कार हाईवे के एक तरफ खड़ी की थी। जिसके बाद कार क्रमांक एमपी 04 सीएन 5741 को भौरी से मंडीदीप चलने वाली लाल बस क्रमांक एमपी04 पीए 4287 ने पीछे से टक्कर मार ने टक्कर मार दी, जिससे चारों लोग घायल हो गए है। वहीं, प्रत्यदर्शियो ने बताया कि पूरी घटना में बस चालक की गलती थी।

बढ़ा लाल बसों का आतंक

बता दें इलाके में लाल बसों का आतंक बढ़ गया है क्योंकि ड्राइवर एक्सीलेटर से पैर हटाने की जरूरत नहीं समझते। बैरागढ़ के मुख्य मार्ग पर भी बीआरटीएस कारीडोर में अंधी रफ्तार से ये बसें चलाने में देरी नहीं करते। कई बार इन बस चालकों ने रोड़ क्रास करने वाले बुर्जुग और दो पहिया वाहन चालकों को टक्कर मार कर घायल कर दिया है। यातायात पुलिस और आरटीओ भी इन बसों की स्पीड पर कोई नियंत्रण करने में अक्षम साबित हो रहा है।

भोपाल से रवि नाथानी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews