मजदूरों से किराया वसूली कर अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

मजदूरों से किराया वसूली कर अवैध परिवहन करने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

भोपाल| प्रदेश में लागू लॉकडाउन (Lockdown) के बीच सरकार मजदूरों की घर वापसी करा रही है| वहीं प्रवासी मजदूरों का अवैध परिवहन भी शुरू हो गया है और वाहन चालकों द्वारा इनसे 3000 तक किराया वसूला जा रहा है| सतना (Satna) और ग्वालियर (Gwalior) में इस तरह का मामला सामने आने के बाद पुलिस (Police) ने वाहन चालकों को गिरफ्तार भी किया गया है| वहीं परिवहन आयुक्त (Transport Commissioner) व्ही. मधु कुमार ने जिला परिवहन अधिकारीयों को आदेश जारी कर नियमित रूप से यात्री वाहन, मालयानों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं|

परिवहन आयुक्त के आदेश में कहा गया प्रदेश में कोई भी मालयान को रोका जाना निषेध किया गया था| लेकिन कुछ माल यान चालाक/ मालिकों द्वारा उक्त आदेश का दुरुपयोग कर एक राज्य से दूसरे राज्य के मध्य प्रवासी मजदूरों का अवैध परिवहन किया जा रहा है| साथ ही मजदूरों से 3000 रुपए तक किराया वसूल किया जा रहा है| इस सम्बन्ध में सतना एवं ग्वालियर पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर वाहन चालकों को गिरफ्तार भी किया गया है| इसी प्रकार का एक मामला 5 मई 2020 को संज्ञान में आया है जिसमें बस क्रमांक 410 775 द्वारा अवैध रूप से प्रवासी व्यक्तियों का परिवहन करते पाया गया| ढाई हजार रुपय किराया वसूल किया गया, इस वाहन के विरुद्ध की पुलिस में प्रकरण दर्ज किया गया है

परिवहन आयुक्त ने कहा मोटरयान चालकों/मालिकों पर उक्त कृत्य के कारण जहां एक और गरीब मजदूर शोषण का शिकार हो रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस प्रकार के अवैध प्रवजन के कारण कोरोना संक्रमण का फैलाव बढ़ने की संभावना है| नियमित चेकिंग के अभाव में वाहनों के अवैध व खतरनाक स्थिति में सञ्चालन संबंधी शिकायतें प्राप्त हो रही है| परिवहन आयुक्त ने आदेश दिया है कि समस्त यात्री वाहन तथा माल्याणों की चेकिंग की जाए ताकि प्रवासियों का अवैध परिवहन तथा मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत निर्मित नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर प्रभावी अंकुश लग सके|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews