कोरोना संकट के बीच होमगार्ड सैनिकों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

कोरोना संकट के बीच होमगार्ड सैनिकों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल| कोरोना संकट के बीच होमगार्ड सैनिकों (Home guard Soldier) को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है| गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Minister Narottam Mishra) ने बताया है कि होमगार्ड सैनिकों की एक जून 2020 से आगामी 6 माह के लिये बाध्यकाल ऑफ अवधि को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इसका लाभ एक हजार होमगार्ड के सैनिकों को मिलेगा। वे एक जून से आगामी 6 माह तक निरंतर कार्य कर सकेंगे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि आगामी मानसून में बाढ़ की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में होमगार्ड के सैनिकों द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। कोरोना संकट काल में सैनिकों ने क्वारेंटाईन सेंटरों में बहुत मुस्तैदी से अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन किया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि भविष्य में भी होमगार्ड सैनिकों के हितों को दृष्टिगत रखते हुए सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिये जायेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews