मंडी निरीक्षक, महिला पर्यवेक्षक और पटवारी सस्पेंड, यह है मामला

मंडी निरीक्षक, महिला पर्यवेक्षक और पटवारी सस्पेंड, यह है मामला

भोपाल| लॉक डाउन के बीच लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई जारी है| समर्थन मूल्य पर खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने के कारण प्रबंध संचालक एवं आयुक्त मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड संदीप यादव ने राजगढ़ जिले के कृषि उपज मंडी जीरापुर मंडी निरीक्षक तथा प्रभारी सचिव कृषि उपज मंडी दीनानाथ राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इसी तरह बालाघाट में कलेक्टर दीपक आर्य ने लॉक डाउन की स्थिति में अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाए जाने पर 2 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर श्री आर्य ने 14 अप्रैल की शाम को बालाघाट में नगर भ्रमण के दौरान इन दोनों कर्मचारियों को अनावश्यक घूमते हुए पाया था।

आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक सस्पेंड
वहीं 14 अप्रैल 2020 को परसवाड़ा विकासखंड की आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक अनामिका जैन बिना कारण से बालाघाट नगरीय क्षेत्र में स्कूटी पर घूमते हुए पाई गई थी। इसी प्रकार बालाघाट तहसील के पटवारी कैलाश एड़े भी लाकडाउन का उल्लंघन करते हुए बिना कारण से घूमते पाए गए। शासकीय कर्मचारी होने के बाद भी लाकडाउन का सख्ती से पालन नहीं करने के कारण कलेक्टर श्री आर्य ने इन दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews