MP में मिलावट के खिलाफ एक्शन, अब तक 58 के खिलाफ FIR, 11 को रासुका में भेजा जेल

MP में मिलावट के खिलाफ एक्शन, अब तक 58 के खिलाफ FIR, 11 को रासुका में भेजा जेल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj SIngh Chauhan) के निर्देश पर प्रदेश भर में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई (Action Against Adulteration) जारी है| प्रदेश में चल रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत सवा महीने में 3.72 करोड़ रुपये की मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की गई है। सभी जिलों में मिलावटखोरों की धरपकड़ की जा रही है| अब तक मिलावट करने के आरोप में 58 मिलावटखोरों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है और गंभीर श्रेणी के 11 प्रकरणों में मिलावटखोरों के खिलाफ एनएसए (NSA) की कार्रवाई की गई है।

खाद्य सुरक्षा एवं प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि सभी जिलों में मिलावटखोरों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। बड़े-बड़े फेक्ट्री मालिक भी अभियान की गिरफ्त में आये हैं। ऐसे मिलावटखोर करने वाले कारखानों को और उनके मालिकों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। अब तक एक करोड़ 29 लाख 36 हजार 500 रूपये का जुर्माना भी न्यायालय द्वारा मिलावटखोरों पर किया गया है। मिलावट से मुक्ति अभियान लगातार जारी रहेगा।

अब तक 9 हजार 317 स्थानों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की शंका के आधार पर जाँच की गई। दो हजार 233 मिलावटखारों को सूचना नोटिस जारी किये गये हैं। खाद्य पदार्थों की जाँच के लिये भेजे गये 3 हजार 797 नमूनों में से परीक्षण के बाद भेजे गये नमूनों में से मंगलवार 15 दिसम्बर तक 2 हजार 120 नमूनों की जाँच रिपोर्ट प्रयोगशाला द्वारा जारी की गई है, जिनमें 1682 मानक, 232 अवमानक, 137 मिथ्याछाप, 28 असुरक्षित, 28 अपद्रव्य नमने पाये गये हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews