किसानों से अभद्रता करने वाली सोनकच्छ की तहसीलदार डॉ अंजलि गुप्ता पर एक्शन, सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर ने किया मुख्यालय अटैच

किसानों से अभद्रता करने वाली सोनकच्छ की तहसीलदार डॉ अंजलि गुप्ता पर एक्शन, सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर ने किया मुख्यालय अटैच

BHOPAL NEWS : देवास के सोनकच्छ में तहसीलदार डॉ. अंजली गुप्ता का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को आदेश दिया जिसके बाद अंजलि गुप्ता को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने ये कार्रवाई की है। दरअसल, तहसीलदार डॉ. गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वे कहती दिख रही हैं- चूजे हैं, अंडे से निकले नहीं, बड़ी-बड़ी बात कर रहे हैं। किसानों से बदसलूकी के इस वीडियो में तहसीलदार अंजलि गुप्ता सार्वजनिक स्थान पर किसानों को चिल्लाते हुए नजर आ रही है। मामला गुरुवार को कुमारिया गांव का है, अधिकारियों को सीएम मोहन यादव ने सख्त हिदायत दी है, कि आम लोगों के साथ सभ्य और शालीन भाषा का इस्तेमाल करें।

तहसीलदार डॉ. अंजलि गुप्ता

मुख्यमंत्री की हिदायत 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर देवास जिले के सोनकच्छ तहसीलदार के वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, अधिकारी आम लोगों के साथ सभ्य और शालीन भाषा का इस्तेमाल करें। इस तरह की अभद्र भाषा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेरे निर्देश के बाद कलेक्टर द्वारा तहसीलदार को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews