वाहनों में अमानक नम्बर प्लेट व मोडिफाईड सायलेंसर लगाने वाले वाहन मालिकों के साथ ही दुकानदारों, मेकेनिकों के खिलाफ़ भी होगी कार्रवाई

bike-thieve-arrested-in-bhopal-

BHOPAL NEWS : भोपाल पुलिस ने अब वाहनों में अमानक नम्बर प्लेट व मोडिफाईड सायलेंसर लगाने वाले वाहन मालिकों व दुकानदारों/मेकेनिकों के खिलाफ़ कार्रवाई हेतु आदेश पारित किया है, की अब अगर किसी भी वाहन चालक ने अपने वाहन में नियमानुसार नंबर प्लेट नहीं लगाई या फिर गाड़ी में लगे साइलेन्सर के साथ छेड़छाड़ करते हुए तेज आवाज वाले साइलेन्सर लगवाए तो पुलिस कार्रवाई वाहन चालक के ऊपर तो करेंगी साथ ही अब ऐसे दुकानदारों और मेकेनिक के ऊपर भी कार्रवाई होगी जो वाहनों में तय नियम की बजाए अलग तरह की नंबर प्लेट लगाएगा या फिर गाड़ी में तेज आवाज वाले साइलेन्सर लगाएगे, भोपाल पुलिस कमिश्नर हरीनारायण चारी मिश्रा ने आदेश जारी कर दिए है।

मोटरसाइकिल की थी जब्त 

दो दिन पहले ही शहर की कोहेफिजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात खानूगावं इलाके में स्टन्ट कर रहे युवाओं की मोटरसाइकिल जब्त की थी, करीबन एक करोड़ कीमत की 8 मोटरसाइकिल जब्त करने के बाद पुलिस गाड़ियों समेत युवकों भी थाने लेकर आई थी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews