भोपाल के केरवा में बाघिन के बाद अब टाइगर ने दी दस्तक, दहाड़ से गूँजा इलाका

mp tourism, Bandhavgarh Tiger Reserve

Bhopal-Tiger in Kerwa : भोपाल के केरवा स्थित बुल मदर फार्म में मंगलवार शाम बाघ ने दस्तक दी है, इलाके में फार्म के साथ लगी पहाड़ी पर यह बाघ देखा गया है, शाम करीबन 6 बजे जैसे ही पहाड़ पर बाघ नजर आया फार्म में मौजूद चौकीदार ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद अधिकारियों ने वन विभाग के अमले को सूचना दी, मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है और बाघ पर नजर बनाए रखे है, दरअसल फार्म हाउस से लगे पहाड़ों की गुफा में एक बाघिन भी मौजूद है और उसके साथ 4 शावक भी है उम्मीद जताई जा रही है। संभावना है यह बाघ इन्ही शावकों का पिता है।

बाघिन ने किया था पिछले तीन दिनों में तीन बछड़ों का शिकार 

दरअसल बुल मदर फार्म से लगी पहाड़ी में बाघिन टीटी 123 ने चार शावकों को जन्म दिया है, इन चारों शावकों की अब उम्र करीबन चार माह है पिछले करीबन एक महीने से बाघिन इन शावकों के साथ लगातार इस इलाके में घूम रही है, कई बार लोगों ने उसे पहाड़ी पर विचरण करते देखा है वही पिछले तीन दिनों में बाघिन ने शावकों के लिए बुल मदर फार्म से तीन बछड़ों का शिकार किया है, इसमें से एक बछड़ा करीबन एक लाख कीमत का था , 70 किलो के इस बछड़े को बाघिन अपने साथ खींचकर ले गई थी फिलहाल अब बाघ ने भी इस इलाके में दस्तक दे दी है, जिसके बाद लोगों में दहशत है। फिलहाल मौके पर वन विभाग की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है ताकि कोई इन्हे नुकसान न पहुंचाए ।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews