
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। किसान नेता एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रदेश में खाद और यूरिया की कालाबाजारी व अनाधिकृत स्टॉक करने वालों के खिलाफ सख्त तेवर अपनाए हुए हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने रविवार के दिन ताबड़-तोड़ छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश प्रदेश के सभी जिले कलेक्टर, एसपी और डीडीए को दिए थे। उसी ऑपरेशन के तहत रविवार की सुबह धार जिले में और दोपहर में प्रदेश के देवास जिले में अनाधिकृत खाद- यूरिया का स्टॉक करने वालों के खिलाफ दोनों ही जिलो में छापे की कार्यवाही के उपरांत एफ आई आर दर्ज की गई। जिले की कुक्षी तहसील के ग्राम टांडा में यूरिया खाद के अवैध संग्रहण एवं वितरण के खिलाफ बड़ा छापा। करीबन 860 बोरी यूरिया जब्त किया गया, मंत्री कमल पटेल के निर्देशन में कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही की है, नाराजगी भरे तेवर दिखाते हुए मंत्री कमल पटेल ने साफ कर दिया कि खाद की कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पत्नी से विवाद के बाद सेना के जवान ने लगाई फांसी, पत्नी ने भी की आत्महत्या
कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि हम व्यवस्था को ठीक करने में लगे हैं। खाद वितरण की व्यवस्था को विकेंद्रीकरण करते हुए हम किसानों को खाद और यूरिया दे रहे हैं। किसान को जितनी आवश्यकता है ,उसी प्रकार से खाद्य की उपलब्धता सरकार करवा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”650783547″]
