किसानों को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल की बड़ी घोषणा, ऐसे मिलेगा लाभ

कमल पटेल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कृषि मंत्री कमल पटेल (Kamal Patel) ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों (Farmers) को किसान सम्मान-कार्ड (Kisan Samman Card) दिये जायेंगे। इस कार्ड में कृषि को उन्नत बनाने और कृषि संबंधी योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करने के लिये सभी आवश्यक जानकारी रहेगी।

यह भी पढ़े.. MP College: उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा तोहफा, नए सत्र से छात्रों को मिलेगा लाभ

दरअसल, आज कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा में आयोजित जिला-स्तरीय कृषि विज्ञान मेले में पहुंचे थे, जहां उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये समस्त प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों को किसान सम्मान-कार्ड दिये जायेंगे। इस कार्ड में कृषि को उन्नत बनाने और कृषि संबंधी योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करने के लिये सभी आवश्यक जानकारी रहेगी।

कमल पटेल ने कहा कि हरदा मंडी को आधुनिक बनाया जायेगा। किसानों के लिए एयरकूल्ड विश्राम-गृह बनाये जायेंगे। मंडी प्रांगण में ही किसानों के लिये गुणवत्तापूर्ण दैनिक उपयोग की वस्तुएँ, कृषि संबंधी सामग्री उचित दाम पर उपलब्ध कराई जायेगी। मंडी परिसर में ही किसानों के लिए कैंटीन की व्यवस्था की जायेगी। मंडी परिसर की सड़कों का चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

यह भी पढ़े.. किसानों और फसल खरीदी को लेकर कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान

कृषि मंत्री कमल पटेल ने ‘आत्मा’ योजनांतर्गत आयोजित डिप्लोमा प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम बैच के उत्तीर्ण 38 कृषि आदान विक्रेताओं को प्रमाण पत्र और मुख्यमंत्री पथ-विक्रेता योजना अंतर्गत 120 हितग्राहियों को 12 लाख रुपये की राशि के प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये।वही कृषको के सहयोगी विभाग उद्यानिकी, मत्स्य-पालन, पशु-पालन, रेशम-पालन, कृषि अभियांत्रिकी आदि विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews