जांच एजेंसियों पर व्यापारियों को प्रताड़ित करने के आरोप, भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने चुनाव आयोग से की शिकायत

जांच एजेंसियों पर व्यापारियों को प्रताड़ित करने के आरोप, भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स ने चुनाव आयोग से की शिकायत

BHOPAL NEWS :  भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को शिकायती पत्र सौंपा है। प्रतिनिधि मंडल ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली के नेतृत्व में ये पत्र सौंपतें हुए जांच एजेंसियों द्वारा मध्यप्रदेश के व्यापारियों और आम जनता को चैंकिंग के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है।

चेकिंग के दौरान व्यापारियों से अभद्र व्यवहार

प्रतिनिधि मंडल में शामिल आजीवन सदस्य राहुल कोठारी ने बताया कि, चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से ही प्रशासन के अलग-अलग विभाग, पुलिस, जीएसटी, आयकर, आबकारी और डीआरआई सहित अन्य मैदानी अमले द्वारा लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है और चैकिंग के दौरान व्यापारियों से अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, दीपावली पर्व के चलते ज्वेलरी, अनाज, दवा फैक्ट्री आदि के संचालकों द्वारा रोजाना ही लाखों रूपय़ों का लेन-देन किया जाता है, और बैंक से भी हर दिन नकदी निकाली जाती है। ऐसे में चैकिंग के दौरान जांच एजेंसियां नकदी जब्त कर लेती हैं। कागजात दिखाने के बाद भी सांठ-गांठ करने का दबाव बनाया जाता है। जिसके चलते पूरे मध्यप्रदेश के व्यापारी जांच एजेंसियों से खासे प्रताड़ित हैं।

[dgv_vimeo_video id=”881753843″]

सौंपा शिकायती पत्र 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर प्रतिनिधि मंडल ने आग्रह किया है कि, पुलिस प्रशासन और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही जोर जबरदस्ती बंद नहीं की गई तो दीपावली जैसे साल के सबसे बड़े त्यौहार पर सभी व्यापारी वर्ग हड़ताल कर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews