
Bhopal Raveena Tandon at Forest Mela : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे इंटरनेशनल वन मेले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी शामिल हो रही है, हालांकि अभिनेत्री पिछले कुछ दिनों से मध्यप्रदेश सरकार से नाराज चल रही थी, दरअसल STR (सतपुड़ा टाइगर रिजर्व) के टाइगर मूवमेंट एरिये में फोटोग्राफी करने पर रवीना टंडन को नोटिस दिया गया था। बताया जा रहा है कि नोटिस मिलने से रवीना नाराज थीं। जिसके बाद वन मंत्री विजय शाह ने खुद रवीना टंडन को निमंत्रण दिया और वे मेले में आने के लिए मान गईं। बतौर वन विभाग की मेहमान बनकर वे आई हैं।
रवीना ने कहा कि मुझे MP सरकार ने बतौर वाइल्ड लाइफ के लिए ब्रांड एंबेसडर इनवाइट किया है। कोई कंट्रोवर्सी नहीं है। भोपाल आने की जानकारी रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर भी दी। उन्होंने मेले में मुख्य अतिथि बनकर आने पर खुशी जताई है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक पुष्कर सिंह के लेटर को भी रवीना ने अपलोड किया है।
यह था मामला
रवीना टंडन एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी भी करती हैं। वे देश के कई सारे फॉरेस्ट पार्क में विजिट करती रहती हैं और सोशल मीडिया के जरिए वहां की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। बीते 25 नंवबर को रवीना सतपुड़ा टाइगर रिजर्व गई हुई थीं। वहां से उन्होंने जंगल सफारी का एक वीडियो ट्वीट किया था। वीडियो में टाइगर उनकी गाड़ी के बिल्कुल नजदीक दिखाई दे रहा है। ये वीडियो टाइगर के बेहद नजदीक से बनाए गए थे। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की है क्योंकि वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जिप्सी को अपने करीब पाकर टाइगर डर गया और वहां से दहाड़ते हुए आगे निकल गया। बाद में इस मामलें में रवीना टंडन को वन विभाग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था कि उन्होंने जंगल के नियमों का उलँघन क्यू किया।
