ऊर्जा मंत्री का एक और एक्शन- प्रभारी DE और AE की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

ऊर्जा मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के  ऊर्जा मंत्री (MP Energy Minister) के ट्वीटर (Twiiter) की शिकायक की कार्रवाई के बाद का एक और एक्शन सामने आया है। आज ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर  (Pradyuman Singh Tomar)  ने अचानक बिजली कालोनी गोविन्दपुरा स्थित कॉल सेन्टर पहुँचकर बिजली से संबंधित आने वाले फोन कॉल के संबंध में जानकारी ली।  इस दौरान उन्होंने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के एमडी  गणेश शंकर मिश्रा को कॉल सेन्टर (Call Center) के प्रभारी डीई और एई की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने और कॉल सेन्टर चलाने वाली एजेन्सी के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये।

यह भी पढ़े.. MP Board : इस फॉर्मूले पर तैयार हो सकता है मप्र में 12वीं रिजल्ट, विभाग जल्द लेगा फैसला

ऊर्जा मंत्री  ने कॉल सेन्टर में आने वाले फोन कॉल और रिसीव कॉल में अंतर पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।  तोमर ने कॉल सेन्टर में काम करने वाले कर्मचारियों का पूरा वेतन सही समय पर देने के निर्देश दिये।वही कॉल सेन्टर में ही फोन पर भानपुर स्थित जिया कालोनी के  वसीम खान और मेहगाँव के  कैदार सोनी से बात कर उनकी समस्याएँ सुनी।  वसीम खान ने बताया कि वे सुबह 8.30 से शाम 5.30 तक चार फोन लगा चुके हैं, लेकिन हमारी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। इस पर ऊर्जा मंत्री  तोमर ने कॉल सेन्टर से सीधे  वसीम खान के घर पहुँचे और समस्या के संबंध में विस्तार से चर्चा की।  खान ने बताया कि आपके आने से पहले बिजली आ गई है।

यह भी पढ़े…MP Weather Update: मप्र के इन 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

ऊर्जा मंत्री को खान ने बताया कि बिजली का बिल (electricity bill) सही आता है और मैं समय पर बिजली बिल जमा कर रहा हूँ। ऊर्जा मंत्री ने  खान की बिजली की समस्या के निराकरण में देरी के लिये जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश एमडी को दिये। उन्होंने कहा कि इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने ट्रांसमिशन स्टोर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जेबरा कंडक्टर का मेजरमेंट लिया।तोमर ने इसकी गुणवत्ता की जाँच के निर्देश दिये। उन्होंने डिश इंसुलेटर की खरीदी के संबंध में पूरी जानकारी देने के निर्देश भी दिये।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews