चिरायु अस्पताल की एक और मनमानी, कलेक्टर ने भेजा नोटिस, युवक ने सीएम से मांगी मदद

चिरायु अस्पताल

भोपल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के जाने माने चिरायु अस्पताल (Chirayu hospital) की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार के बाद आज सोमवार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विदिशा निवासी योगेंद्र रघुवंशी ने आरोप लगाया है कि विगत शुक्रवार को वह अपनी 70 वर्षीय दादी सरजू बाई रघुवंशी को भर्ती कराने चिरायु अस्‍पताल लेकर आया था, लेकिन अस्पताल ने आयुष्‍मान कार्ड से उनका इलाज करने से साफ इंकार कर दिया।

यह भी पढ़े.. NHM CHO Recruitment 2021: मप्र में 2850 पदों पर निकली है भर्ती, ऐसे करें एप्लाई

योगेंद्र ने वीडियो में कहा कि वह आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है। वहीं मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) से आयुष्‍मान कार्ड (Ayushman Card) के जरिए दादी का इलाज कराने की मदद की गुहार भी लगाई है।  एक के बाद एक हो रही इन घटनाओं के बाद भोपाल कलेक्टर (Bhopal Collector) अविनाश लवानिया ने चिरायु अस्‍‍‍‍‍पताल प्रबंधन को शोकॉज नोटिस जारी किया है और तीन दिन में जवाब मांगा है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह पहला मौका नहीं है, रविवार को डीआईजी बंगला निवासी योगेश बलवानी ने चिरायु अस्पताल पर आयुष्मान योजना के तहत इलाज नहीं करने का आरोप लगाया गया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें अस्पताल का मैनेजर गौरव बजाज कहते हुए नजर आ रहे है कि अस्पताल के मालिक डॉ. अजय गोयनका (Dr. Ajay Goenka) के अनुसार आयुष्मान कार्ड कोविड मरीजों के इलाज में स्वीकार नहीं होगा।हालांकि मामले पर डॉ. अजय गोयनका ने वीडियो का खंडन कर मैनेजर गौरव बजाज को एनजीओ का व्यक्ति बता दिया था।

सिंधिया ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ

बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) युवक के समर्थन में उतर आए है। सिंधिया  ने वीडियो वायरल करने वाले युवक योगेन्द्र से चर्चा कर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है और आयुष्मान कार्ड की डिटेल्स के साथ दादी की पूरी डिटेल मोबाइल पर सेंड करवाई ।इधर स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी(Health Minister Prabhuram Chaudhary) और अस्पताल मैनेजमेंट से भी इस संबंध में चर्चा की है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह का ऐलान-संबल योजना में शामिल होंगे तेंदूपत्ता संग्राहक, मई में शादियों पर बैन

बता दें कि बीते दिनों ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि प्रदेश में सभी अस्पताल जहां पर कोरना मरीजों का इलाज हो रहा है, वहां पर आयुष्मान कार्ड धारकों का मुफ्त इलाज होगा, बावजूद इसके चिरायु अस्पताल द्वारा एक के बाद एक मरीजों को कार्ड से इलाज करने से मना किया जा रहा है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर 3 तीन में जवाब मांगा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews