नरोत्तम मिश्रा के घर पधारे ‘राम’, अंगवस्त्र पहनाकर किया अरुण गोविल का स्वागत

Arun Govil

‘Ram’ reached Narottam Mishra’s house : राम नाम की धुन है चारों ओर। अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन और रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब देश दुनिया से श्रद्धालु श्रीराम के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के घर खुद ‘राम जी’ पधारे। दरअसल, रामायण धारावाहिक में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल ने आज नरोत्तम मिश्रा के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

अरुण गोविल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा के घर

नरोत्तम मिश्रा ने एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘चार इमली स्थित आवास पर पधारे श्री राम धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम का अभिनय कर जन-जन के हृदय में श्री राम की छवि के रूप में बसने वाले, लोकप्रिय अभिनेता श्री अरुण गोविल जी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत-अभिनंदन किया।’ इस मौके पर पूर्व गृहमंत्री ने उनसे अयोध्या में उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली और राम मंदिर को लेकर चर्चा की। उन्होने अंगवस्त्र पहनाकर अरुण गोविल का स्वागत किया।

आज भी ‘राम’ नाम से जाने जाते हैं अभिनेता

बता दें कि अरुण गोविल मशहूर अभिनेता हैं और इन्होने रामानंद सागर निर्मित हिन्दी धारावाहिक रामायण में श्री राम की भूमिका निभायी थी। इस भूमिका ने इन्हें देश ही नहीं, दुनियाभर में प्रसिद्ध कर दिया। उस समय लोग इनमें भगवान राम की छवि देखने लगे थे और ये जहां जाते, श्रद्धालु भक्तिभाव से इनके पास दौड़े चले आते। एक तरह से लोग उन्हें पूजने लगे थे। सालों बीत गए लेकिन वो भावना आज भी खत्म नहीं हुई है।

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी वे सम्मिलित हुए थे। उनके  साथ रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी पहुंचे थे। बात करें रामायण धारावाहिक की तो ये 1987 में शुरु हुआ था। इसका हर एपिसोज 45 मिनट का होता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस समय रामानंद सागर एक एपिसोड को शूट करने में करीब 9 लाख रुपए खर्च कर देते थे। वहीं एक एपिसोड से उन्हें करीब 40 लाख की कमाई हो जाती थी। इस सीरियल के कुल 78 एपिसोड बनाए गए थे और आज भी य यूट्यूूब पर उपलब्ध है।

[dgv_vimeo_video id=”905926166″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews