
Bhopal -Suspected terrorist presented in court : मध्यप्रदेश एटीएस ने गुरुवार को आतंकी संगठन HUT के 5 और संदिग्ध आतंकियों को भोपाल की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 19 मई तक 8 दिन की पुलिस रिमांड पर एटीएस को सौंपा गया है।
इससे पहले भी भोपाल से हुई गिरफ़्तारी
मध्य प्रदेश में मंगलवार को ATS और NIA की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल और छिंदवाड़ा से 11 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा हैदराबाद से भी 5 आंतकियों की गिरफ्तारी हुई थी। पकड़े गए सभी संदिग्ध आतंकी हिज्ब उत तहरीर ( HUT ) संगठन से जुड़े हैं। वहीं गुरुवार को हैदराबाद से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों को ATS की टीम भोपाल लेकर पहुंची, जहां सभी को कोर्ट में पेश किया गया। ATS ने आरोपियों की रिमांड मांगी। जहां अदालत ने एटीएस की अपील को मंजूर करते हुए सभी को 19 मई तक एटीएस को सौंप दिया है। राजीव के पाल की कोर्ट ने इन सभी पांचों आरोपियों को 19 मई तक की पुलिस रिमांड पर भेजा है, इसके पहले एटीएस एनआईए पुलिस ने 11 आरोपियों को और कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें 19 मई तक की पुलिस रिमांड पर भेजा था, आपको बता दें कि एटीएस और एनआईए पुलिस एजेंसी ने भोपाल से 10, छिंदवाड़ा से एक और तेलंगाना के हैदराबाद से आतंकी संगठन HUT के संदिग्ध 16 लोगों को गिरफ्तार किया था जिसके बाद 11 आरोपियों को मंगलवार को ही कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उन्हें 19 तारीख तक पुलिस रिमांड पर भेजा था और अब हैदराबाद से पकड़े गए इन 5 आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने इन्हे भी 19 तारीख तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”825843708″]
