हमीदिया अस्पताल में ठप्प हुई आयुष्मान योजना, मरीजों से मंगा रहे सर्जरी के उपकरण, मरीज परेशान, अधीक्षक को नोटिस जारी

जिस वेंडर से अस्पताल का टेंडर है, उसने भुगतान न मिलने के कारण सामग्री देना बंद कर दिया है। इस कारण अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत जरूरी रॉड, प्लेट एवं अन्य उपकरणों की आपूर्ति पिछले एक महीने से बंद पड़ी हुई है।
 मंदसौर में अस्पताल परिसर में पर्दा लगाकर किया गया दो शवों का पोस्टमार्टम, CMHO को नोटिस जारी

BHOPAL NEWS : भोपाल शहर के हमीदिया अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है, मरीज परेशान हो रहे है और कई इलाज के अभाव में वापस घर लौटने को मजबूर है।

वेंडर ने सामग्री देना किया बंद 

जिस वेंडर से अस्पताल का टेंडर है, उसने भुगतान न मिलने के कारण सामग्री देना बंद कर दिया है। इस कारण अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत जरूरी रॉड, प्लेट एवं अन्य उपकरणों की आपूर्ति पिछले एक महीने से बंद पड़ी हुई है। जिस कारण मरीजों से सर्जरी के लिये उपकरण मंगवाये जा रहे है।

आयोग ने जारी किया नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल/भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews