बड़वानी मामले पर जीतू पटवारी ने सीएम से किए सवाल, कहा ‘सरकार और सर्कस के बीच अंतर करना मुश्किल’

jitu

Jitu Patwari questions CM Mohan Yadav on Barwani incident : बड़वानी में तहसीलदार के एक किसान को थप्पड़ मारने के मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है और इससे साबित होता है कि एमपी में नौकरशाही की एक समानांतर सत्ता सत्ता चल रही है। उन्होने कहा कि अगर यही हालात रहे तो सरकार और सर्कस के बीच अंतर नहीं रह जाएगा।

जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि ‘अब बड़वानी जिले में पानसेमल तहसीलदार ने आदिवासी किसान को थप्पड़ जड़ दिया! वीडियो पानसेमल के मेंदराना गांव का है! रास्ते के विवाद और जमीन की जांच के लिए मौके पर पहुंचे तहसीलदार सरकारी प्रक्रिया का वीडियो बनता देखकर भड़क गए थे! सीएम मोहन यादव जी, अब तो इस बात का जवाब, आप ही दे सकते हैं कि आपके खिलाफ चल रहा, यह “सविनय अवज्ञा आंदोलन” कब रुकेगा? क्योंकि, आपके स्तर पर कार्रवाई के बावजूद घटनाएं रुक नहीं रही हैं! हर बार पहले की तुलना में और अधिक आपत्तिजनक रूप में लगातार सामने आ रही हैं! पहले भी कहा,फिर दोहरा रहा हूं! मध्यप्रदेश में नौकरशाही की एक समानांतर सत्ता दमदारी से काम कर रही है! कार्रवाइयों/चेतावनियों के बाद भी रुक नहीं रही हैं! यह शक्ति केंद्र विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री से भी बहुत अलग और ऊपर है! इतना ज्यादा कि उसे नियंत्रित करना सरकार के बस के बाहर है! बहुत विनम्रता से कह रहा हूं यदि हालात जल्दी ही नहीं सुधरे, तो “सरकार” और “सर्कस” के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाएगा!’

कलेक्टर ने किया लाइन अटैच

बता दें कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने तहसीलदार हितेंद्र भावसार को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया है। तहसीलदार यहां रास्ते से जुड़ा एक विवाद सुलझाने गए थे और इसी दौरान बातचीत के बीच एक किसान पर आगबबूला होते हुए उन्होने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले पर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम मोहन यादव से सवाल किए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews