भोपाल की बेस्ट 5 पाव भाजी स्पॉट्स, 100 रुपये में मिलेगा मसाला और स्वाद का धमाका!

स्ट्रीट फूड स्टॉल पर मसालेदार व्यंजन भरोसा जाता है। ऐसे में यदि आप सबसे अच्छी पाव भाजी का स्वाद चखना चाहते हैं, तो आपको इन दुकानों पर जरूर जाना चाहिए, जहां आपको किफायती दाम में बेहतरीन पाव भाजी मिल जाएगी।
Pav Bhaji

खाने पीने के शौकीन स्ट्रीट फूड (पाव भाजी) की ओर ज्यादा भाग रहे हैं। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग जल्दबाजी में पेट भरने के लिए कुछ ऐसा खाना पसंद करते हैं जो रेट में सस्ता हो और खाने में स्वादिष्ट हो। ऐसे में मोमोज, पाव भाजी, चाऊमीन, गोलगप्पे, स्प्रिंग रोल आदि खा लेते हैं, जो हर नुक्कड़-चौराहे में आपको आसानी से मिल जाते हैं। लोगों के बीच इन दोनों स्ट्रीट फूड का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है। शहर के हर चौक-चौराहे पर मोमोस, चाउमिन, पास्ता, बर्गर इत्यादि खाने वाले चीजों का स्टाल देखने को मिलता है, जहां अक्सर शाम के समय में काफी अधिक भीड़ होती है। वीकेंड पर तो लोगों का काफी अधिक जमावड़ा देखने को मिलता है। कुछ लोग इतनी ज्यादा खान-पान के शौकीन होते हैं कि वह सड़क किनारे की दुकानों से लेकर आरामदायक कैफे तक हर एक कोने में अपने पसंदीदा व्यंजन का स्वाद लेते हैं।

यदि आप पाव भाजी लवर हैं और भोपाल में रहते हैं तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे जहां की पाव भाजी बहुत ही ज्यादा मुलायम और स्वादिष्ट होती है।

भोपाल

झीलों की नगरी भोपाल बहुत ही शांत जगह है। यहां लोग आपस में भाईचारे के साथ रहते हैं। घूमने-फिरने के साथ-साथ यहां खाने-पीने की भी एक से बढ़कर एक वैरायटी मिलती है। स्ट्रीट फूड स्टॉल पर मसालेदार व्यंजन भरोसा जाता है। ऐसे में यदि आप सबसे अच्छी पाव भाजी का स्वाद चखना चाहते हैं, तो आपको इन दुकानों पर जरूर जाना चाहिए, जहां आपको किफायती दाम में बेहतरीन पाव भाजी मिल जाएगी।

मनोहर डेयरी और रेस्टोरेंट

इस लिस्ट में पहला नाम मनोहर डेयरी और रेस्टोरेंट का है जो कि एमपी नगर में स्थित है। यहां मात्र ₹100 में आपको स्वादिष्ट पाव भाजी परोसी जाती है। इसकी भाजी गाढ़ी होती है जो पूरी तरह से मसालेदार और मुलायम होती है। यहां हमेशा चहल-पहल रहती है। आप इस स्ट्रीट फूड का आनंद ताजा लस्सी के साथ भी ले सकते हैं।

सागर गैरे

इस लिस्ट में दूसरा नाम सागर गैरे का आता है जो कि शहर के कई हिस्सों में स्थित है। यह फास्ट फूड के लिए मशहूर है, जहां आपको पाव भाजी का बेहतरीन स्वाद मिलेगा। यहां ₹190 में पनीर से भरपूर पाव भाजी परोसी जाती है, जिसकी भाजी हल्के मसालेदार और तीखी होती है।

इंडियन कॉफी हाउस

इस लिस्ट में तीसरा नाम इंडियन कॉफी हाउस का है, जिसकी फ्रेंचाइजी शहर के कई हिस्सों में है। यहां आपको ₹130 में स्वादिष्ट पाव भाजी मिल जाएगी, जिसकी भाजी को भरपूर मसाले में पकाया जाता है और हल्के मक्खन वाले पाव के साथ परोसा जाता है।

बापू की कुटिया

यदि आप शुद्ध शाकाहारी हैं तो बापू की कुटिया जा सकते हैं। यहां आपको कई तरह के स्वाद से भरपूर पाव भाजी मिल जाएंगे, जहां भाजी को धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसका स्वाद मलाईदार और हल्का तीखा होता है। जिसकी कीमत मात्र ₹105 है।

ट्विस्ट ऑफ़ तड़का

आप होशंगाबाद रोड में स्थित ट्विस्ट ऑफ़ तड़का का भी रुख कर सकते हैं, जहां आपको केवल ₹200 में एकदम मसालेदार पाव भाजी का स्वाद मिलेगा। यहां वीकेंड पर लोगों की काफी ज्यादा भीड़ होती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews