भारत रत्न आडवाणी : सीएम मोहन यादव बोले ये हमारे लिए अत्यंत आनंद का विषय, सिंधिया ने कहा गर्व का क्षण

LK Advani

Lal Krishna Advani Bharat Ratna : पूर्व उप प्रधानमंत्री, भाजपा के संस्थापक लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के बाद भाजपा में ख़ुशी की लहर है, पार्टी एक नेता सरकार के इस फैसले की प्रशंसा कर रहे हैं और धन्यवाद दे रहे हैं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस फैसले को आनंद का विषय बताया तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे गर्व का क्षण कहा है

भारत सरकार ने आज लालकृष्ण आडवाणी को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने का फैसला लिया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी  जानकारी साझा की , उन्होंने लिखा – सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया है, जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है।’ मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा -ये हम सभी के लिए अत्यंत आनंद का विषय हैं कि हमारे अपने नेता जिनका कार्यक्षमता हमने पार्टी के अंदर और सरकार दोनों में देखी है उन्हें भारत रत्न दिए जाने के फैसले पर हम भारत सरकार का आभार मानते हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय से सामाजिक जीवन में साफ़ सुथरे और लम्बा जीवन जीने वाले व्यक्तियों को प्रेरणा मिलेगी और हमारे लिए आदर्श बनेगें, आडवाणी जी ने लम्बी यात्रा निभाई है वे पत्रकार रहे, विपक्ष के नेता रहे,आपातकाल में जेल गए, उन्होंने राम मंदिर को लेकर जिन जन भावनाओं का नेतृव किया ये उन्हीं का मार्गदर्शन रहा कि देश उनके पीछे खड़ा हुआ, मैं उनके यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आडवाणी जी का जीवन जीवन संघर्ष का जीवन रहा हैं, भारत माता की सेवा का जीवन रहा है  वे सर्वमान्य और सर्वश्रेष्ठ नेता हैं, सरकार द्वारा आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने से मन में ख़ुशी और उमंग हैं, हम इसके लिए सरकार को धन्वाद देते हाँ, ये हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि अब हम केवल आडवाणी जी नहीं कहेंगे बल्कि भारत रत्न आडवाणी जी कहेंगे ।

[dgv_vimeo_video id=”909433745″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews