
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूरे मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर है, वही दूसरी तरफ़ भोपाल में लगातार जारी बारिश ने शहर के तालाबों का जलस्तर बढ़ा दिया है, जिसके बाद रविवार को शहर के भदभदा और कलियासोत डेम के गेट खोले गए। भारी बारिश ने शहर की पहचान बड़े तालाब के जलस्तर को भी बढ़ा दिया है जिसके बाद अब भदभदा डेम के 7 और कलियासोत डेम के 5 गेट खोले गए है।
यह भी पढ़ें… सरकारी शिक्षकों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, रूक सकता है जुलाई का वेतन, 15 अगस्त से पहले पूरा करें ये काम, निर्देश जारी
फिलहाल डेम के गेट खोलने से पहले प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है, इसके साथ ही पुलिस लगातार डेम और नदियों के करीब लोगों को जाने से रोक रहे है। भोपाल के बड़ा तालाब का फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होने से तालाब पूरा भर गया है। तालाब फुल टैंक लेवल तक भरने के बाद भदभदा डैम और कलियासोत के गेट खोल दिए गए।
[dgv_vimeo_video id=”732886262″]
लेखक के बारे में
