
Bhopal Car Fire :भोपाल में शनिवार रात उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब लिंक रोड नंबर-1 पर कांग्रेस कार्यालय के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में महिलायें सवार थी, जैसे ही कार में आग लगी, गनीमत रही की दरवाजे लॉक नहीं हुए और महिलायें तुरंत बाहर निकल आई।
[dgv_vimeo_video id=”817955234″]
कार में हुआ जोरदार धमाका
घटना शनिवार रात साढ़े 9 बजे के बाद की है। कार में महिलाएं भी बैठी थी, आग लगते ही हड़कंप मच गया, लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तभी कार में जोरदार धमाका हो गया और लोग पीछे हट गए, मौके पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। तुरंत माता मंदिर फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची। संभवतः बैटरी में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। कार में परिवार बैठा था, जो सुरक्षित है। करीब 15 मिनट में आग बुझा दी गई। लेकिन आग लगने से देर तक रोड पर लोगों की भीड़ लग गई।
