दिल्ली की घटना से चेता भोपाल प्रशासन, 06 कोचिंग क्लासेस के बेसमेंट किये गये सील, धड़ल्ले से चल था व्यवसायिक उपयोग

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश के बाद मंगलवार को एमपी नगर स्थित कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण एसडीएम आशुतोष शर्मा ने किया।
दिल्ली की घटना से चेता भोपाल प्रशासन, 06 कोचिंग क्लासेस के बेसमेंट किये गये सील, धड़ल्ले से चल था व्यवसायिक उपयोग

BHOPAL NEWS : दिल्ली में कोचिंग क्लास के बेसमेंट में हुए हादसे में हुई छात्रों की मौत के बाद भोपाल प्रशासन भी सख्त कार्रवाई के मूड में आ गया है। कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश के बाद मंगलवार को एमपी नगर स्थित कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण एसडीएम आशुतोष शर्मा ने किया। जिसमें कौटिल्य अकादमी,औरस एकेडमी, द लैंप क्लासेज, अनएकेडमी सेंटर, रेजोनेंस क्लासेस, स्टेप अप अकादमी, नीट मेंटर, मितेश राठी क्लासेस, फिजिक्स वाला कोचिंग, दुर्रानी क्लासेस का निरीक्षण किया गया इनमे बिना अनुमति के चल रही बेसमेंट मे क्लासेस को रोकने संबंधी कार्रवाई की गई।

सख्त कदम उठाने प्रशासन उतरा मैदान में 

कार्रवाई के तहत औरस एकेडमी ,कौटिल्य अकादमी, स्टेप अप एकेडमी ,अनएकेडमी ,नीट मेंटर एकेडमी ,दुर्रानी क्लासेस का बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के अलावा अन्य व्यवसायिक गतिविधि पाए जाने एवं भविष्य में बेसमेंट एरिया में क्लास संचालित ना हो इस आधार पर सील किया गया एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

मौके पर मौजूद रहें यह अधिकारी 

इस दौरान नायब तहसीलदार अनामिका सर्राफ़ मय राजस्व दल, पुलिस विभाग ,नगर निगम के जोनल अधिकारी ,नगर निगम का फ़ायर अमला ,वार्ड प्रभारी, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सतपुड़ा भवन के सेफ्टी इंचार्ज, बीडीए के इंजीनियर संयुक्त दल उपस्थित रहा।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews