Bhopal News: बैंक में हुआ करोड़ों का घोटाला, सीबीआई ने दर्ज की FIR, मैनेजर समेत 7 लोग आरोपी, जांच शुरू

Bhopal News: बैंक में हुआ करोड़ों का घोटाला, सीबीआई ने दर्ज की FIR, मैनेजर समेत 7 लोग आरोपी, जांच शुरू

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए 15 करोड़ के बैंकिंग घोटाले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस बैंकिंग स्कैम को लेकर सीबीआई ने FIR दर्ज कर ली है। साथ ही जांच भी जारी है। केनरा बैंक के मैनेजर समेत 7 लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया है। मैनेजर अमरेन्द्र कुमार पर इस घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।

मैनेजर पर लगे भेदभाव के आरोप

बता दें कि यह मामला 2017-2022 का है। लेकिन अब तक चर्चा में है। मंगलवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने इसकी एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट के मुताबिक केन्द्र और राज्य सरकार भी अलग-अलग योजनाओं के तहत 150 लोगों के बीच लोन वितरण किया गया था। लेकिन लोन लेने वाले लोगों ने रकम नहीं लौटाई, जिसके कारण बैंक को करीब 15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

सीबीआई  को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

जांच के दौरान पाया गया गया कि लोन लेने वाले ज्यादातर लोग मैनेजर के सगे-संबंधी है। इस वजह से जरूरतमंदों को लोन नहीं मिल पाया। जिसके बाद मैनेजर भेदभाव के आरोप लगे हैं। घोटाले के बाद केनरा बैंक ने अपने स्तर पर जांच की और ऑडिट भी करवाया। लेकिन इसके बाद भी स्कैम से जुड़ा कोई भी खुलासा नहीं हो पाया। अब यह केस सीबीआई के पास सौंप दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews