
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीमा सोलंकी से उनके घर जाकर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना, दरअसल सीमा सोलंकी को कुछ मनचलों ने सीटी बजाने और छेड़ने का विरोध करने पर चेहरे पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया था, घटना सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में ना सिर्फ आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए बल्कि रविवार सुबह अधिकारियों को सीएम हाउस बुलाया लिया, इसके बाद सीएम शिवराज ने शिवाजी नगर स्थित सीमा सोलंकी के निवास पर जाकर भेंट की और स्वास्थ्य का हालचाल पूछा।
यह भी पढ़ें… भोपाल: महिला के चेहरे पर मनचलों के ब्लेड मारने की घटना पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किया सीएम हाउस तलब
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घायल महिला को एक लाख रुपए की राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि सीमा का साहस सराहनीय है। उसने बदमाशों की आपत्तिजनक हरकत पर हिम्मत से उनका मुकाबला किया। राज्य शासन द्वारा सीमा का उपचार करवाया जाएगा। अन्याय का प्रतिकार करना अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम है इस नाते सीमा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक भी है उसके बेटा और बेटी पढ़ते हैं और उनके सहयोग के लिए भी कलेक्टर भोपाल को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं लेकिन उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के निर्देश पुलिस कमिश्नर भोपाल और अन्य अधिकारियों को दिए गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”719506436″]
