भोपाल: राज्यपाल के कक्ष में भी गया कोरोना पॉजिटिव, 5 जोन में बंटा राजभवन

भोपाल: राज्यपाल के कक्ष में भी गया कोरोना पॉजिटिव, 5 जोन में बंटा राजभवन

भोपाल।
कर्मचारी के बेटे के बाद एक साथ 6 लोगों में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राजभवन में हड़कंप मचा हुआ है। खबर है कि कर्मचारी का बेटा राज्यपाल लालजी टंडन के कक्ष में भी गया था, जिसके बाद राज्यपाल, उनके ओएसडी और एडीसी सहित 10 लोगों का दोबारा सैंपल लिया गया। गनिमत रही कि सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई।वही पूरे भवन को नए सिरे से सैनिटाइज कर निजी स्टाफ में तैनात कर्मचारियों को बदला गया है।इसके अलावा राजभवन सचिवालय कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

राजभवन परिसर को पांच जोन में बांटा गया है। राज्यपाल के निजी स्टाफ को “कोर जोन” में रखा गया है। उन्हें उससे बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी।इसमें उनका रसोईया, सफाई व अन्य कर्मचारी शामिल हैं। चुंकी उनके घर की राज्यपाल निवास की दूरी 700 मीटर है, इसके चलते एडीएम ने कंटेनमेंट ऑर्डर में सिर्फ कैंपस के एम्प्लाई क्वार्टर्स को कंटेनमेंट जोन बनाया है।वही होम क्वारेंटाइन का उल्लंघन करने पर 2 हजार का जुर्माना ठोकने की बात कही है।

बता दे कि भोपाल के राजभवन में मिले छह संक्रमितों समेत बैरागढ़ कलां के आदर्श नगर में एक ही परिवार के तीन, अरेरा हिल्स स्थित ग्रीन मेडोज कॉलोनी में दो, नॉर्थ टीटी नगर में दो, श्रद्धानगर में एक ही परिवार के दो, अशोका गार्डन और बैरागढ़ में भी पॉजिटिव मिले हैं। बुधवार को भोपाल में कुल 23 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर शहर में संक्रमितों की संख्या 1469 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews