
Bhopal News : कोरोना काल के समय जहां सभी अपने-अपने घरों में बंद थे। वहीं दूसरी तरफ मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोग डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट,लैब टेक्निशियन पैरामेडिकल स्टाफ समेत इस क्षेत्र में जरूरी भूमिका निभाने वाले सभी लोग लोगों का इस बीमारी से लड़ने में साथ दे रहे थे।
उस समय इन सभी को कोरोना योद्धा के नाम से पुकारा जा रहा था। लेकिन दो वर्षों तक लगातार लोगों की सेवा और इलाज करने वाले कोविड-19 चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और सभी कर्मचारियों को सरकार द्वारा बजट का हवाला देकर निकाल दिया गया था। अब इन्हीं कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों में संविदा संविलियन दिए जाने के संबंध में आज मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री राजेंद्र शुक्ला को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ये है मांग
कोरोना काल के दौरान अपनी सेवा देने वाले कोविड चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों की मांग है कि जिस तरह से हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश की सरकार ने अस्थाई स्टाफ को संविलियन पदों पर नियुक्त किया है। इस तरह से स्वास्थ्य विभाग के हजारों रिक्त पदों पर संविदा संविलियन दिया जाए।
[dgv_vimeo_video id=”991709327″]
[dgv_vimeo_video id=”991708684″]
उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन
यह कोरोना योद्धा आज मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री राजेंद्र शुक्ला के चार इमली स्थित निवास पर उनसे भेंट कर एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
[dgv_vimeo_video id=”991707324″]
[dgv_vimeo_video id=”991708004″]
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

