Bhopal Coronavirus: भोपाल में कोरोना की रफ्तार तेज, फिर सामने आए 130 पॉजिटिव

indore

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

भोपाल में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ते ही जा रहा है। रोज यहाँ 100 अधिक कोरोना के मरीज निकल रहें है। कोरोना की अगर यही रफ्तार रही तो कुछ दिनों में भोपाल प्रदेश का सबसे संक्रमित जिला बन जाएगा। भोपाल अभी इंदौर के बाद दूसरा सबसे संक्रमित शहर बना हुआ है। राजधानी में आज कोरोना के 130 नए पॉजिटिव मरीज मिले। भोपाल में अब संक्रमण का आंकड़ा बढ़ कर 8592 हो गया है। अब तक 6847 लोगो कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। भोपाल में अब कुल 1400 से भी कम एक्टिव केस बचे है। वहीं अब तक 243 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके है।

यहां मिले पॉजिटिव मरीज
एम्स के एक छात्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पीएचक्यू से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला। एमएलए रेस्ट हाउस से एक व्यक्ति, प्रोफेसर कालोनी से दो लोग, चार इमली से दो लोगों, एमपीईबी काल सेंटर गोविंदपुरा से चार कर्मचारी, प्रभुनगर ईदगाह हिल्स से एक ही परिवार के तीन लोग, जीएमसी से एक डॉक्टर, कोहेफिजा से एक ही परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित निकले। बैरागढ़ से एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले। कटारा हिल्स से एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित निकले। अरेरा कालोनी से एक लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बैरसिया से छः लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इब्राहिमगंज से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews