भोपाल- झुग्गियों में लगी भीषण आग, मूर्ति बनाने के पंडाल भी जलकर खाक, धमाकों से फैली दहशत

भोपाल- झुग्गियों में लगी भीषण आग, मूर्ति बनाने के पंडाल भी जलकर खाक, धमाकों से फैली दहशत

BHOPAL- Fire in Slums : राजधानी भोपाल के सीएसआईआर-एमप्री (एडवांस मटेरियल एंड प्रोसेस रिचर्स इंस्ट्यिूट) के पास भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है की यहाँ रुई के गद्दों की दुकान है और आग इन्ही दुकानों में लगी, जब तक लोग इस आग को बुझाते, आग कुछ दूरी पर बनी झुग्गियों और मूर्तियों के पंडाल तक फैल गई। इन पंडालों में बंगाली समाज की मूर्तियाँ बनाई जा रही थी, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और झुग्गियों सहित पंडाल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

सिलेंडर भी हो रहे ब्लास्ट 

आग से झुग्गियां और पंडाल जलकर राख हो गए है, आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर नगर निगम के दमकल वाहन पहुंचे है जिनकी मदद से आग बुझाने का काम किया जा रहा है। वही झुग्गियों में रखे सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए है,मौके पर धमाके भी हो रहे हैं। सिलेंडर में ब्लास्ट होने की जानकारी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों की माने तो आग शाम 6.40 बजे आग लगी, जो खबर लिखे जाने तक नहीं बुझाई जा सकी है। घटना में करीब 15 झुग्गियों के आग लगने से राख होने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं, पंडाल में रखी कई मूर्तियां भी जलकर राख हो गई है। लकड़ियां, प्लास्टिक और पन्नी की वजह से आग ज्यादा फैल गई। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews