Bhopal News : गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन पर दस्तावेज चोरी का आरोप!

Bhopal News : गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन पर दस्तावेज चोरी का आरोप!

Bhopal News : मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज यानि गांधी मेडिकल कॉलेज में दस्तावेजों की चोरी का मामला सामने आया है।अस्पताल के पूर्व अधीक्षक ने यह सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत भोपाल के कमिश्नर से भी की गई है

विवाद और गांधी मेडिकल कॉलेज यानी चोली दामन का साथ

दरअसल, मध्य प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज में इस कदर सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगी हुई है, इसका ताजा उदाहरण अभी हाल ही में सामने आया है। दरअसल हमीदिया के पूर्व अधीक्षक डॉ आईडी चौरसिया ने संभागीय आयुक्त माल सिंह को शिकायत की है कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना शाखा की प्रभारी और नेत्र रोग विभाग की एचओडी डॉ कविता कुमार ने डीन डॉक्टर अरविंद राय को एक पत्र लिखकर स्थापना शाखा से खुद को कार्यमुक्त करने के लिए आग्रह किया था जिसकी कॉपी डॉक्टर आईडी चौरसिया के पास मौजूद है। लेकिन जब डीन ऑफिस में आईटीआई के माध्यम से इसकी कॉपी मांगी गई तो जवाब आया कि ऐसा कोई पत्र वहां नहीं है। मेडिकल कॉलेज की सूचना अधिकारी ने जवाब दिया कि भोपाल के डीन कार्यालय के नेत्र विभाग के पत्र क्रमांक 53 स्थापना विज्ञप्ति में उपरोक्त पत्र प्राप्त नहीं हुआ है जबकि कविता कुमार द्वारा खुद को कार्यमुक्त करने का यह पत्र बाकायदा जावक आवक क्रमांक में दर्ज है।

डॉक्टर का डीन पर आरोप

डॉक्टर आईडी चौरसिया ने अपनी सेवा पुस्तिका से संबंधित दस्तावेज चोरी करने का आरोप डीन डॉक्टर अरविंद राय पर लगाया है और आयुक्त भोपाल से अनुरोध किया है कि कविता कुमार सहित डीन को पद से हटाकर इस पूरे मामले की जांच पुलिस अधिकारी से कराई जाए और इनके खिलाफ संबंधित थाने में FIR भी की जाए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews