ऑटो में सवार महिलाओं को अपना निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार, लाखों की कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद

आरोपी स्टेशन या फिर अन्य जगहों से महिला सवारियों को ऑटो में बैठाते और गंतव्य तक पहुँचने से पहले ही उनके बैग या सूटकेस में रखे सोने-चांदी के जेवरों को पार कर देते।
BHOPAL POLICE

BHOPAL POLICE ARREST

भोपाल की कमला नगर थाना पुलिस ने एक ऐसा गिरोह पकड़ा है जो ऑटो में सवार महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने ऑटो में महिला सवारियों से चोरी करने वाले 03 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लगभग 03 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए है। आरोपी स्टेशन या फिर अन्य जगहों से महिला सवारियों को ऑटो में बैठाते और गंतव्य तक पहुँचने से पहले ही उनके बैग या सूटकेस में रखे सोने-चांदी के जेवरों को पार कर देते।

ऐसे पकड़े गए चोर 

16 अप्रैल को फरियादी दुर्गा द्विवेदी ने कमला नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपनी भाभी के यहां बेटी और नातिन के साथ सतना से वापस आ रही थी रानी कमलापति स्टेशन के बाहर सांची पार्लर के पास से उन्होंने सवारी आटो लिया जिसमे आटो चालक के अलावा 03 अन्य व्यक्ति आटो मे बैठे थे महिला भी उसी आटो मे बैठकर अपने घर अंबेडकर नगर आ गई। घर आकर महिला ने जब अपना ट्राली सूटकेस खोलकर देखा तो उसमे रखा सामान सोने के झुमके 1 जोड़ी, सोने की मनचली, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी तथा चांदी की एक जोड़ी पायल सूटकेस मे नही थे,

पुलिस ने तलाशे चोर 

पुलिस ने महिला की शिकायत दरक करने के बाद चोरों की तलाश शुरू की, पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए लगभग 200 सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले, देखे गये फुटेज के आधार पर पुलिस ने सिंधी कालोनी बस स्टैंड पर एक संदिग्ध आटो देखा, इस ऑटो चालक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने उसे पकड़ा और जब सख्ती से पूछताछ की, तो चालक मतीन ने अपने साथी नासिर, माजिद गोल्डन व अव्दुल कलाम अंसारी के साथ सोने चांदी के जेवर चोरी करना स्वीकार किया, पुलिस ने मामलें में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews