
Bhopal News : राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के पवित्र गंगा जल को हर घर तक पहुंचाने की अनूठी पहल शुरू की गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस अभियान की शुरुआत की है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेले का आयोजन किया गया है, जहां रोजाना लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यात्रियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उचित व्यवस्थाएं की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई दुविधा ना हो।
महाकुंभ के जल का भव्य स्वागत
वहीं, प्रयागराज से लाए गए पवित्र गंगा जल को भोपाल में बड़े श्रद्धा भाव प्राप्त किया गया। जिसे लेकर अन्ना नगर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें स्थानीय रहवासियों ने पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ पवित्र जल का स्वागत किया। इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग ने विधिवत पूजन किया। साथ ही गंगा जल टैंकर की पूजा-अर्चना की।
हर हर गंगे, हर घर गंगे🙏
आज नरेला विधानसभा अंतर्गत अन्ना नगर में प्रयागराज महाकुंभ से पवित्र गंगा जल के आगमन पर विधि-विधान के साथ पूजन आरती कर स्वागत किया। pic.twitter.com/Yh9rdl0GAk
— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) February 10, 2025
मंत्री सारंग ने की घोषणा
इस अवसर पर मंत्री सारंग ने घोषणा की कि गंगा जल को बोतलों में पैक कर निःशुल्क रूप से प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है। इसे हर घर तक पहुंचाने का उद्देश्य अच्छा है। इस प्रकार लोग गंगा मैया का आशीर्वाद भी प्राप्त करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”1055113130″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.



