
IPS Meet Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में दो दिवसीय ‘आईपीएस मीट’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि हमारी पुलिस चौबीस घंटे समाज की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे बीमारी में डॉक्टर भगवान की रह दिखता है वैसे ही किसी परेशानी में पुलिस भगवान की तरह नज़र आती है।
IPS मीट में सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के काम का होगा आंकलन होगा और प्रदेश में बेहतर काम करने वाले थाने पुरस्कृत होंगे। मोहन सरकार प्रदेश जिला और संभाग स्तर पर पुलिस के काम की समीक्षा करेगी। इसके लिए सीएम ने अधिकारियों को पैरामीटर बनाने के निर्देश दिए हैं।
‘पुलिस को लोग भगवान की तरह देखते हैं’
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित भारतीय पुलिस सेवा (IPS) समागम शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन से अधिकारियों को अपने दायित्वों पर चर्चा करने का एक उत्कृष्ट मंच मिलता है, जहां वे एक-दूसरे के अनुभवों को साझा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘पुलिस को हम भगवान की तरह देखते हैं। किसी भी परेशानी में लोगों को पुलिस भगवान की तरह नज़र आती है। लोग उम्मीद की किरण लेकर पुलिस के पास आते हैं। उनकी मौजूदगी से ही हमें सुरक्षा और विश्वास मिलता है’। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन कर रही है, भयमुक्त वातावरण बनाना ही हमारा मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से अपराधमुक्त प्रदेश के संकल्प को नई गति मिलेगी।
IPS मीट में मुख्यमंत्री ने की घोषणा
आईपीएस मीट में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के थानों का प्रदेश स्तरीय, संभाग और जिला स्तरीय ग्रेडेशन होना चाहिए और इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इसी के साथ उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दो दिवसीय आइपीएस मीट में मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मॉडल वर्किंग पर आधारित क्राइम कंट्रोल की आधुनिक तकनीक पर चर्चा की जाएगी। इसी के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श होगा।
[dgv_vimeo_video id=”1054411357″]
पुलिस को हम भगवान की तरह देखते हैं…
उनकी मौजूदगी से ही हमें सुरक्षा और विश्वास मिलता है : CM@DrMohanYadav51 @mohdept #CMMadhyaPradesh #मध्यप्रदेश #MadhyaPradesh pic.twitter.com/y1EbU06F2p— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) February 7, 2025
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

