मंत्री विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विधायक आरिफ़ मसूद का अनोखा प्रदर्शन

कांग्रेस विधायक और कार्यकर्त्ताओं ने काले कपड़े पहनकर विरोध जताया उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मंत्री विजय शाह को नहीं हटाया गया तो आंदोलन उग्र होगा।
भोपाल-मंत्री विजय शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विधायक आरिफ़ मसूद का अनोखा प्रदर्शन

भोपाल में विधायक आरिफ मसूद के साथ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने काले कपड़े पहनकर गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया। सेना का अपमान करने वाले मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर धरना कर रहे कार्यकर्त्ताओं ने हाथों में तख्तियाँ थाम रखी थी। वही महिलाओं ने  स्लोगन लिखी तख़्तियां लेकर विरोध जताया।

दी चेतावनी

विरोध जताया रहे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा-कि दुशमनों के घर में घुसकर और वहाँ बम बरसा कर उन्हे यह एहसास भी दिलाया कि हिन्दुस्तान में सिर्फ बेटे ही नहीं बल्कि बेटियाँ भी अपनी सरहदों की हिफ़ाज़त करने में सक्षम हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने सेना और महिला सैन्य अधिकारी को अपमानित किया है। सेना का अपमान करने के बावजूद उनको बचाने के लिए पूरी सरकार और भाजपा लगी हुई है ऐसे मंत्री को मुख्यमंत्री तत्काल अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। इस मांग को लेकर यह धरना आयोजित किया गया जब तक मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक लगातार आंदोलन किया जाएगा।

सरकार पर लगाए आरोप 

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खि़लाफ़ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर सेना का अपमान किया है, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन इस पर मौन है, भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो रहा है। मंत्री द्वारा सेना का अपमान करने पर पूरे देश में मध्यप्रदेश की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे में मंत्री शाह को फौरन हटाया जाए।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews