भोपाल सांसद ने साधा नेता-प्रतिपक्ष पर निशाना, बोली लहार के गोविंद का इतिहास जल्द जानेगा जमाना

भोपाल सांसद ने साधा नेता-प्रतिपक्ष पर निशाना, बोली लहार के गोविंद का इतिहास जल्द जानेगा जमाना

Bhopal MP Sadhvi Pragya Singh Thakur : भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पर निशाना साधते हुए बयान दिया है, सांसद प्रज्ञा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खिलाफ बोलने वालों के लिए मैं तैयार हूं,  गोविंद सिंह जी अतिशीघ्र आपका काला इतिहास न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के सामने होगा, संभालो अपने आपको, अभी तक मेने इसलिए नही बोला क्योंकि मैं तैयारी कर रही हूं सच देश के समक्ष लाने की, मैं समय का इंतज़ार कर रही हूं।

भोपाल में एक क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने आई सांसद ने पत्रकारों से चर्चा के  दौरान डॉ गोविंद के सवाल पर कहा कि लहार के गोविंद सिंह भी है और मैं भी वही की हूँ और मेरे पिता जी बड़े थे उसके बाद यह आये है इनका पूरा इतिहास मालूम है मुझे, शुरू से  इतिहास मालूम है अगर मेने कुंडली निकाल ली तो यह कांग्रेस क्या कही रहने लायक नहीं बचेंगे। सावधान गोविंद सिंह जी आपके काले
कारनामों का मैं जल्द खुलासा करूँगी।

डॉ गोविंद सिंह का बयान 

दरअसल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने डॉ गोविंद सिंह के उस बयान पर अपनी नाराजगी  जताई है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने  मंगलवार को  एक बार फिर दावा किया था  कि हमारे (कांग्रेस) के पास बीजेपी नेताओं, मंत्री, विधायकों और आरएसएस कार्यकर्ताओं के तमाम अश्लील वीडियो और सीडी हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का यह बयान तब आया है जब सरकार ने कांग्रेस विधायक सुनील सराफ के खिलाफ कार्रवाई की है।

[dgv_vimeo_video id=”786920897″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews