नगर निगम भोपाल की लिफ्ट बंद, बुजुर्गों को कुर्सी पर लादकर ले जाना पड़ रहा ऊपरी मंजिल तक, कमिश्नर को नोटिस जारी

हालत यह है कि दूसरी मंजिल तक लिफ्ट लोगों को लेकर जाती है लेकिन अगर किसी को दूसरी या तीसरी मंजिल पर काम है तो उन्हे सीढ़ियाँ चढ़कर जाना पड़ता है कई बार तो बुजुर्गों को परिजन गोद में या कुर्सी में उठाकर ले जाते है। 
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL NEWS : भोपाल शहर के आईएसबीटी पर बने नगर निगम मुख्यालय की लिफ्ट के कई हफ्तों से बंद पड़े होने का मामला सामने आया है। इसके कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि दूसरी मंजिल तक लिफ्ट लोगों को लेकर जाती है लेकिन अगर किसी को दूसरी या तीसरी मंजिल पर काम है तो उन्हे सीढ़ियाँ चढ़कर जाना पड़ता है कई बार तो बुजुर्गों को परिजन गोद में या कुर्सी में उठाकर ले जाते है।

लंबे समय से बंद पड़ी है लिफ्ट 

इस भवन के दूसरे से लेकर तीसरे तल पर निगम की विभिन्न शाखाओं के दफ्तर बने हुये है, जहां पर भारी संख्या में बुजुर्गों और लोगों को आना-जाना पड़ता है, लेकिन भवन की लिफ्ट बंद पड़े होने से उन्हें दूसरी एवं तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों के सहारे जाना-आना पड़ रहा है, जिससे बुजुर्गों एवं अस्‍वस्‍थ लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आयोग ने दिया नोटिस 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्‍त, नगर निगम, भोपाल को नोटिस जारी किया है, आयोग ने कमिश्नर से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews