Bhopal News : बॉलीवुड गानों पर हाथ में ग्‍लास लेकर बीजेपी महिला पार्षद ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Bhopal News : बॉलीवुड गानों पर हाथ में ग्‍लास लेकर बीजेपी महिला पार्षद ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Bhopal News :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के संतनगर वार्ड क्रमांक दो से बीजेपी पार्षद का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंदिर का बताया जा रहा है, जिसमें महिला पार्षद पी ले, पी ले, ओ मेरा राजा पर अपने समर्थकों के साथ डांस कर रही हैं। मंदिर में फिल्मी गाने पर डांस पर लोगों ने आपत्ति ली है। उनका कहना है कि भाजपा पार्षद मंदिर की मर्यादा को भूल गई हैं।

यह है मामला

बता दें कि वार्ड दो से भाजपा की पार्षद हैं कुसुम चतुर्वेदी। जो अपने समर्थकों के किसी मंदिर में नाच रही हैं। मंदिर में भजनों पर थिरकना आराध्य की साधना एवं उत्साह का प्रदर्शन हो सकता है, लेकिन पी ले, पी ले, ओ मेरा राजा पर डांस को लेकर खासी चर्चा हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को कहना है कि मंदिर की मर्यादा का ख्याल पार्षद को करना चाहिए। उधर, वायरल वीडियो को सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने मंदिर में अश्लीलता फैलाने के साथ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप पार्षद पर लगाया।

कांग्रेसियों ने पार्षद पर लगाए आरोप

कांग्रेसियों का कहना है भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरा की सोच का यही चेहरा है। इस मामले में हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है साथ ही कांग्रेस नेताओं ने भी मांग की है कि पार्षद को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”815994284″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews