PMO तक पहुंची FIITJEE की शिकायत, भोपाल में बच्चों के पीड़ित पालकों का सामूहिक अभियान

फिटजी कोचिंग सेंटर के खिलाफ अभिभावकों ने प्रदर्शन किया है। उन्होनें एक्शन से कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने भी डीके गोयल की गिरफ़्तारी के लिए अलग-अलग टीम गठित की है।
FIITJEE news

देशभर में FIITJEE कोचिंग सेंटर ने अपने कई ब्रांच बंद कर दिए हैं। जिसके कारण छात्र और अभिभावक परेशान हैं। फिटजी भोपाल ब्रांच के बाहर करीब 100 अभिभावकों ने पुलिस की निगरानी में प्रदर्शन किया है। “फिटजी हाय हाय!” के नारे लगाएं।

अभिभावकों ने सरकार ने कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने PMO में शिकायत दर्ज करवाई है। अभिभावक मालिक डीके गोयल की गिरफ़्तारी और फुल रिफ़ंड की मांग कर रहे हैं। पैरेंट्स का कहना है कि 2-3 लाख रुपये फीस जमा करने के बाद भी बच्चे चिंतित हैं। उनका भविष्य अंधकार में हैं।

अभिभावकों का कहना कि कोचिंग सेंटर ने 2-4 लाख रुपये फीस वसूली। लेकिन कोचिंग ने सिर्फ 3 महीने ही पढ़ाया। अगस्त 2024 से भोपाल कोचिंग में व्यवस्था में हलचल हो रही थी। दिसंबर से भोपाल ब्रांच बंद है। पैरेंट्स ने सरकार ने कोचिंग सेंटर्स के सख्त गाइडलाइंस जारी करने की माँग भी की है। उनका कहना है कि वे तब विरोध प्रदर्शन करेंगे, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती।

[dgv_vimeo_video id=”1051210794″]

डीके गोयल की गिरफ़्तारी के लिए स्पेशल पुलिस टीम गठित

फिटजी कोचिंग सेंटर के खिलाफ पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीके गोयल की गिरफ़्तारी के लिए अलग-अलग टीम का गठन किया गया है। भोपाल ब्रांच को सील कर दिया गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नर के मुताबिक पुलिस टीम को दिल्ली में डीके गोयल को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया है।

[dgv_vimeo_video id=”1051211751″]

कलेक्टर ने दिया था कार्रवाई का आश्वासन

भोपाल में स्थित फिटजी कोचिंग संस्थान में 700 से अधिक छात्र पढ़ रहे थे। बोर्ड परीक्षा और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। फीस के रूप में छात्रों से लाखों की फीस कोचिंग द्वारा लिया गया है। कलेक्टर ने पीड़ित छात्रों और उनके अभिभावकों को कार्रवाई और फीस रिफ़ंड का आश्वासन दिया है। इस मामले में कोचिंग के मालिक समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews