Bhopal News: बेटी की शादी से पहले घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Bhopal News: बेटी की शादी से पहले घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Fire in Bhopal: भोपाल में एक घर में भीषण आगजनी की घटना हो गई है। आग इतनी भयानक थी कि गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिस घर में आग लगी है वह एक विधवा महिला का है जिसकी बेटी की अगले महीने शादी है। आग का कारण पता नहीं चला है लेकिन लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।

आगजनी की यह घटना शाहजहांनाबाद इलाके की मदर इंडिया कॉलोनी में हुई है। यहां रहने वाली महिला मेहनत मजदूरी कर अपना घर चलाती है। पति की मौत हो जाने के बाद वह आस-पास के घरों में खाना बनाकर अपना गुजर-बसर करती है। बेटी की शादी के लिए महिला ने दहेज खरीद कर रखा था जो आग में जलकर स्वाहा हो गया है। घटना के बाद महिला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

महिला ने बताया कि वह काम पर गई थी तभी घर में आग लग गई और राशन पानी, बिस्तर समेत टीवी, फ्रिज, पंखे सबकुछ जलकर खाक हो गया। भीषण आग को देखते ही नगर निगम को भी सूचना दी गई लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने घर का ताला तोड़कर आग बुझाने में मदद की। महिला का कहना है कि पति के जाने के बाद से पूरे घर की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है छोटे बच्चे हैं जिन्हें खिलाने के लिए कुछ नहीं बचा है। महिला ने यह भी बताया है कि लगभग 3 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग किस वजह से लगी है फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews