परशुराम जयंती के अवसर पर गृहमंत्री को फरसा देकर किया सम्मानित

परशुराम जयंती के अवसर पर गृहमंत्री को फरसा देकर किया सम्मानित

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) व भगवान परशुराम जन्मोत्सव (parshuram jayanti) के अवसर पर साेमवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक एवं मध्य प्रदेश शासन के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr Narottam Mishra, ) का अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने अभिनन्दन किया। गृह मंत्री दतिया प्रवास पर जाने से पहले समाज बंधुओं के आह्वान पर कुछ समय के लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी के साथ पहुंचे। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने पुष्प एवं फरसा देकर गृह मंत्री डॉ. मिश्रा का अभिनन्दन किया।

यह भी पढ़े…MP School : राज्य शिक्षा केंद्र की बड़ी तैयारी, 1 से 8वीं तक के बच्चों को नए सत्र में मिलेगा लाभ, व्यवस्था पूरी

इस मौके पर गृहमंत्री ने समाज बंधुओं के सम्मान को स्वीकार करते हुए सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान परशुराम जी की शिक्षाओं को आत्मसात कर सदैव ही समाज में समानता व न्याय के लिए कार्य करते रहें। समाज में जहां जहां अन्याय व लोगों के साथ असमानता हो। यही भगवान परशुराम जी की सच्ची आराधना है। दतिया प्रवास पर जाने से पहले उन्होंने अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज को राष्ट्र व समाज के उत्थान के लिए नित नए कार्य करने की शुभकामनाएं भी दीं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews