Bhopal News : मानव तस्करी के शक में आरपीएफ ने 32 युवतियों को पकड़ा

Bhopal News : मानव तस्करी के शक में आरपीएफ ने 32 युवतियों को पकड़ा

Bhopal Crime News : राजधानी के संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने 32 युवतियों को पकड़ा है। सभी को नौकरी का झांसा देकर बिहार के पटना से तमिलनाडु ले जाया जा रहा था। सूचना पर भोपाल महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवतियों से पूछताछ के बाद सभी युवतियों को छोड़ दिया गया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार दो युवक इन युवतियों को ट्रेनिंग के नाम पर तमिलनाडु ले जा रहे थे। पूछताछ के बाद मानव तस्करी को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है। सभी 32 युवतियां इंदौर- पटना एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 19322 पर पटना से बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरी थी, तभी आरपीएफ की नजर पड़ी और आने-जाने के बारे में जानकारी ली। पूछताछ में सभी एकसाथ रटा रटाया जवाब दिया जिससे पुलिस को संदेह हुआ।

पूछताछ के बाद आरपीएफ ने सभी युवतियों को छोड़ दिया है। आरपीएफ ने युवतियों के परिजनों से बात की। उन्होंने बताया कि परिजनों की रजामंदी के बाद ट्रेनिंग के लिए युवतियों को भेजा गया था। मॉल में नौकरी से पहले ट्रेनिंग देने के लिए सभी को ले जाया जा रहा था। सभी युवतियां 18 साल से ज्यादा उम्र की है। युवतियां कुछ देर में तमिलनाडु के लिए रवाना होंगी। तमिलनाडु पुलिस से संपर्क कर दस्तावेज पेश किये गए।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews