अब सोशल मीडिया पर चुनाव से संबंधित भ्रामक ,आपत्तिजनक, अश्लील, भड़काऊ एवं धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने वालों की खेर नहीं

अब सोशल मीडिया पर चुनाव से संबंधित भ्रामक ,आपत्तिजनक, अश्लील, भड़काऊ एवं धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करने वालों की खेर नहीं

BHOPAL NEWS : भोपाल पुलिस ने अभिनव पहल की है, सोशल मीडिया पर चुनाव से संबंधित भ्रामक , आपत्तिजनक, अश्लील, भड़काऊ एवं धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के संबंध में पोस्ट की सूचना देने हेतु भोपाल कमिश्नरेट क्षेत्राधिकार अन्तर्गत हेल्पलाईन नंबर +91 7587628272 जारी किया है।  चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर किसी की छवि खराब करने, अश्लील सामग्री पोस्ट करने या धार्मिक भावना के ठेस पहुंचाने, लोगों को भड़काने जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

पुलिस भोपाल ने विशेष हेल्पलाइन नंबर +917587628272 जारी किया

चुनाव के दौरान भोपाल कमिश्नरेट क्षेत्राधिकार अंतर्गत सोशल मीडिया पर अश्लील, भड़काऊ, धार्मिक भावना के ठेस पहुंचाने वाले और फर्जी पोस्ट से निपटने के लिए नगरीय पुलिस भोपाल एक विशेष हेल्पलाइन नंबर +917587628272 जारी किया है। नागरिक इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप कर सकते है, इसके माध्यम से कार्रवाई होगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है की हेल्पलाइन का उपयोग करें और एक स्वस्थ ऑनलाइन वातावरण के निर्माण में सहयोग दे।

चुनाव के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु जारी किया गया हेल्पलाईन नंबर।

इस अभिनव पहल के माध्यम से भोपाल पुलिस सोशल मीडिया को एक बेहतर और सुरक्षित मंच बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। पुलिस आयुक्त (CP) हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Add CP अपराध एवं मुख्यालय) पंकज श्रीवास्तव एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध – अखिल पटेल, अति. पुलिस उपायुक्त (Add DCP) शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सायबर  सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में भोपाल नगरीय पुलिस द्वारा भोपाल कमिश्नरेट क्षेत्राधिकार अंतर्गत सोशल मीडिया पर अश्लील, भड़काऊ एवं धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के संबंध में पोस्ट की सूचना देने हेतु हेल्पलाईन नंबर +91 7587628272 जारी किया गया। जारी किये गये सोशल मीडिया हेल्पलाईन नंबर +91 7587628272 पर कॉल अथवा व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से भोपाल कमिश्नरेट क्षेत्राधिकार के नागरिक सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (एक्स) प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किये गये धार्मिक भावना को ठेस पहुचांने वाले, अश्लील, लोगो को भड़काने वाले या अन्य किसी प्रकार से आपत्तिजनक कन्टेन्ट से जुड़ी सूचनाएं इस हेल्पलाईन नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप संदेश के माध्यम से दे सकते हैं।

एक सुरक्षित तथा विश्वसनीय ऑनलाइन माहौल निर्मित करना पुलिस की मंशा 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर फर्जी आईडी बनाकर किसी की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करना, उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाने वाली पोस्ट करना, आपत्तिजनक पोस्ट, अश्लील सामग्री साझा करना या लोगों को भड़काने वाली गलत सूचनाएँ फैलाना व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट करना आम होता जा रहा है । चुनाव के दौरान हमारा प्रयास इन सभी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और एक सुरक्षित तथा विश्वसनीय ऑनलाइन माहौल निर्मित करने का है।

हर सूचना को गंभीरता से लिया जाएगा

भोपाल नगरीय पुलिस द्वारा जारी किये गये सोशल मीडिया हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लिया जाएगा और उसकी जाँच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, अश्लीलता, नफरत या भ्रामक सूचनाएँ फैलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

भोपाल नगरीय पुलिस की समस्त नागरिकों से अपील

भोपाल नगरीय पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे जागरूक रहें और सोशल मीडिया पर इस तरह की किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर दें। आप सभी के सहयोग से ही हम सोशल मीडिया को एक बेहतर और सकारात्मक स्थान बना पाएंगे। अपनी जिम्मेदारी समझें और साइबर क्राइम के खिलाफ इस मुहिम में भोपाल पुलिस का सहयोग करें।

 सूचना देने वालो का नाम, पहचान व सूचना गोपनीय रखा जायेगा । हेल्पलाइन नंबर: +917587628272
ईमेल आईडी: dspcrimebho@mp.gov.in

पुलिस की एडवायजरी- चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, अश्लील सामग्री, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली लोगो को भड़काने वाली , गलत जानकारी वाली पोस्ट करता है अथवा ऐसी किसी पोस्ट को शेयर करता है या लाईक करता है तो उक्त व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउण्ट, अन्य खाते, मोबाईल नंबर को ब्लॉक किया जा सकता है एवं ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। नागरिक सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी .गतिविधि से बचें तथा सुरक्षित रहें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews