भोपाल में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ट्रांसफर आदेश की अनदेखी पर DCP श्रद्धा तिवारी ने किया निलंबित

राजधानी में पुलिस विभाग ने ट्रांसफर आदेशों का पालन न करने और नए पदस्थापना वाले स्थान पर रिपोर्ट न करने वाले आठ पुलिसकर्मियों को अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में एक सब इंस्पेक्टर, एक सहायक उप निरीक्षक, दो कांस्टेबल और चार हेड कांस्टेबल शामिल हैं।
suspend

suspend

राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता को लेकर आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों को ट्रांसफर आदेशों का पालन न करने और निर्धारित स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज न कराने के कारण सस्पेंड किया गया है।

डीसीपी श्रद्धा तिवारी द्वारा ये कार्रवाई की गई है। सस्पेंड होने वालों में एक सब इंस्पेक्टर, एक एएसआई, 2 कांस्टेबल और 4 हेड कांस्टेबल शामिल हैं। इस बारे में पुलिस उपायुक्त कार्यालय द्वारा सस्पेंशन आदेश जारी किए गए हैं।

आठ पुलिसकर्मी निलंबित

भोपाल में ट्रांसफर के आदेश के बावजूद नई पदस्थापना स्थल पर रिपोर्ट नहीं करने वाले 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई नगरीय पुलिस उपयुक्त डीसीपी श्रद्धा तिवारी द्वारा की गई है। पुलिसकर्मियों ने अपने स्थानांतरण आदेश को अनदेखा किया था, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में 1 सब इंस्पेक्टर, 1 सहायक उप-निरीक्षक, 2 कांस्टेबल और 4 हेड कांस्टेबल शामिल हैं।

सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों के नाम और पद

  1. उप निरीक्षक – साबिर खान (थाना टीला जमालपुरा)
  2. सहायक उप निरीक्षक – रामअवतार (रक्षित केंद्र)
  3. प्रधान आरक्षक क्रमांक 1906 – नरेश कुमार शर्मा (थाना श्यामला हिल्स)
  4. प्रधान आरक्षक क्रमांक 1851 – मनोहरलाल (थाना बागसेवनिया)
  5. प्रधान आरक्षक क्रमांक 2091 – चंद्रमौल मिश्रा (थाना कमलानगर)
  6. आरक्षक क्रमांक 1517 – वीरेंद्र यादव (थाना हनुमानगंज)
  7. आरक्षक क्रमांक 4682 – कपिल चंद्रवंशी (थाना हनुमानगंज)
  8. आरक्षक क्रमांक 3305 – प्रशांत शर्मा (थाना अपराध शाखा)

Bhopal Police Suspension

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews